Rishtewale Marriage Bureau Rampur
नियम एवं शर्तें (Terms & Conditions)
1. आवेदक द्वारा दी गई सभी जानकारी सत्य एवं सही होना अनिवार्य है।
2. गलत, अधूरी या भ्रामक जानकारी पाए जाने पर पंजीकरण निरस्त किया जा सकता है।
3. संस्था केवल वैवाहिक परिचय सेवा प्रदान करती है, विवाह की गारंटी नहीं देती।
4. संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रोफाइल/जानकारी का अंतिम सत्यापन आवेदक स्वयं करेगा।
5. पंजीकरण/सेवा शुल्क किसी भी स्थिति में वापसी योग्य नहीं (Non-Refundable) होगा। पंजीकरण शुल्क की वैधता ₹1100 में 11 प्रोफाइल या 6 महीने, ₹2100 में 21 प्रोफाइल या फिर 1 साल की होगी।
6. संस्था द्वारा साझा की गई जानकारी का उपयोग केवल वैवाहिक उद्देश्य के लिए किया जाएगा।
7. किसी भी सदस्य की फोटो, नंबर या व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग करना प्रतिबंधित है।
8. रिश्ता, बातचीत, मुलाकात, सगाई या विवाह का अंतिम निर्णय दोनों पक्षों की सहमति पर आधारित होगा।
9. संस्था किसी भी प्रकार के आर्थिक लेन-देन, दहेज या उपहार के लिए जिम्मेदार नहीं होगी।
10.संस्था किसी भी पारिवारिक, सामाजिक, वैवाहिक या व्यक्तिगत विवाद के लिए उत्तरदायी नहीं होगी।
11. संस्था किसी भी सदस्य के स्वभाव, स्वास्थ्य, आय, नौकरी या वैवाहिक स्थिति की पूर्ण गारंटी नहीं देती।
12. संस्था को आवश्यकतानुसार प्रोफाइल/जानकारी उपयुक्त पक्ष को साझा करने का अधिकार होगा।
13. अभद्र व्यवहार, गलत प्रचार, धमकी या अनुचित गतिविधि पर सदस्यता समाप्त की जा सकती है।
14. संस्था के रिकॉर्ड हेतु आवेदक के फोटो एवं दस्तावेज़ सुरक्षित रखे जा सकते हैं।
15. किसी भी विवाद की स्थिति में रामपुर, उत्तर प्रदेश का न्यायिक क्षेत्र मान्य होगा।